फैशन फेसमास्क का【2020】

वर्तमान समय मे पूरे विश्व मे फैलती महामारी कोरोना से बचाव के लिए फेस मास्क भी एक महत्वपूर्ण उपयो में से एक है।इसे लगा कर घर से बाहर निकलना अनिवार्य हो गया है।लोग बिना मास्क के कही बाहर नही जा रहे है।यही मास्क अब फैशन का रूप ले चुका है।और इस मास्क के फैशन की ओर बच्चों से लेकर बुढ़े सभी अग्रसर हो रहे हैं।लोग तरह तरह के मास्क लगा कर बाहर निकल रहे है।अलग अलग तरह की डिज़ाइन वाले मास्क जो उनके कपड़ो से मिलते जुलते हों।जो दिखने में सुंदर और लोगो को आकर्षक लुक दे रहा है।

फैशन के इस मास्क ने सिर्फ आम जनता पर ही नही बल्कि सुपरस्टार कलाकार अभिनेताओं पर भी अपना जादू चला रखा है।यह हम सभी के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है।यह मास्क लोगो को बाजार में बड़ी आसानी से और उनके बजट के अनुसार मिल जाता है।यह आरामदायक भी होते हैं और इसमे सांस भी आसानी से ले सकते है कोई परेशानी नही होती।अधिकतर लोग अपने पसंद के कपड़ो का फेस मास्क घर पर सिल कर अर्थात बना कर उपयोग में ले रहे हैं।

जो मास्क पहनना कल सबकी मजबूरी थी वही मास्क आज फैशन का एक एहम हिस्सा बन चुका है।यह सब फैशन डिज़ाइनर की देन है। फ़ैशन डिज़ाइनर लोगो की पसंद ओर उनके कपड़ो से मिलते जुलते विभिन्न प्रकार के मास्क डिज़ाइन कर रहे है।जो दिखने में बहूत खूबसूरत हो।फैशन डिज़ाइनर लोगो के कपड़ो के अनुसार फेस मास्क डिज़ाइन कर रहे हैं। लेडीज सूट,साड़ी व दुल्हन के लहंगे सभी से ड्रेस से मैचिंग फेस मास्क डिज़ाइन किये जा रहे हैं।वही दूसरी तरह जेन्ट्स का भी वही हाल है उनके सूट,शेरवानी आदि के मैचिंग मास्क भी बहुत सुंदर दिख रहे हैं जो सभी को एक आकर्षक रूप दे रहे हैं।




 लोग अब हर चीज़ में fashion को ढूंढते हैं।अपनी हर वस्तु को fashion का रूप दे रहे हैं।यहाँ तक कि प्रदूषण से बचने वाले मास्क को भी जो हमारी अनेक बीमारियों से रक्षा करता हैं।यह अच्छा है कि सबको fashion के इस काल में अपनी पसंद के अनुसार जिंदगी जीने का पूरा हक हैं,जिसमे सभी लोगो ने साज़ श्रृंगार के साथ साथ फेस मास्क को भी बहुत महत्व दिया है।
दोस्तो पहले तो thank you मेरा artical पढ़ने के लिए।आपको मेरा artical कैसा लगा comment करके ज़रूर बताईये।पसन्द आये तो like, subscribe और share करना मत भूलियेगा।

 

Comments

Popular posts from this blog

कपड़े की डिजाइन में रंगों का क्या महत्व है?

क्यों जरूरी होता है त्वचा के रंग के अनुसार ही कपड़ों के रंग का चयन करना?

वर्तमान समय मे मानव जीवन पर फैशन का दुष्प्रभाव